Saran News : मढ़ौरा में 23 अगस्त को आयोजित होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन 23 अगस्त को मढ़ौरा थाना के पीछे खेल मैदान में होगा.

मढ़ौरा. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन 23 अगस्त को मढ़ौरा थाना के पीछे खेल मैदान में होगा. सम्मेलन को लेकर जदयू, भाजपा, लोजपा (आर) और हम सेकुलर रालोमो के जिला अध्यक्षों सहित कई पदाधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे. निरीक्षण के दौरान नेताओं ने बताया कि सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, मदन सहनी, कृष्णानंद पासवान, भारत सरकार के मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद वीणा देवी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी. वहीं जदयू जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करेगा और संगठन को नयी दिशा देगा तथा जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि यह सम्मेलन सारण की राजनीति को नई दिशा देगा. भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि सम्मेलन एनडीए की मजबूती और एकजुटता का संदेश देगा. लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष रोबिन सिंह ने इसे प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया. वहीं निरीक्षण के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगरा जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश मांझी, भाजपा पूर्वी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, लोजपा (आर) पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार, लोजपा (आर) पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >