सोनपुर में नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

Saran News: नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

Saran News: नागालैंड के राज्यपाल एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव सोमवार को सोनपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया.

राज्यपाल ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा के दौरान राज्य और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की. मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित सुशील शास्त्री, पंडित पवन शास्त्री, बमबम बाबा और सदानंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया.

विधायक के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने किया सम्मान

पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया.

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता ओम कुमार सिंह, हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर राज्यपाल को सम्मानित किया.

स्नेह और सम्मान के लिए जताया आभार

सम्मान से अभिभूत राज्यपाल नंद किशोर यादव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सोनपुरवासियों ने जो स्नेह और सम्मान दिया है, उसके लिए वह आभारी हैं.

उन्होंने कहा कि बाबा हरिहरनाथ की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और बिहार सहित पूरा देश विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ता रहे.

सोनपुर में राज्यपाल का आगमन गौरव का विषय : विधायक

सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर में राज्यपाल का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से राज्य और देश की खुशहाली, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सद्भाव की प्रार्थना की.

सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर नन्देश कुमार सिंह पप्पलू, मिथिलेश कुमार सिंह, विक्रम रावत, नरेशू सिंह, अधिवक्ता शशिभूषण सिंह, संजीव कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, अनिल सिंह, दिव्यांशु गौतम, सुनील दुबे, शत्रुघ्न चंद्रवंशी सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे.

राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनपुर में उत्साह का माहौल रहा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandrashekhar Saran

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >