स्नातक के वर्तमान सत्र में दाखिले के लिए मॉपअप राउंड संपन्न

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए मॉपअप राउंड की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गयी.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए मॉपअप राउंड की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गयी. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मॉपअप राउंड में नामांकन के लिए सुबह 10 बजे से ही नोडल महाविद्यालय राजेंद्र कॉलेज में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे. उधर सीवान व गोपालगंज में भी एक-एक कॉलेज को नोडल महाविद्यालय बनाया गया था. मॉपअप राउंड में नामांकन के लिए नये सिरे से आवेदन लिया गया था. जिन छात्रों ने पूर्व में आवेदन किया था और उनका नाम पहले व दूसरे चरण के नामांकन लिस्ट में नहीं आ सका. उन्होंने भी दोबारा आवेदन किया था. लेकिन उनसे शुल्क नहीं लिया गया. विषय वार उपलब्ध सीटों की संख्या विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दी गयी थी. जिसके आधार पर छात्रों ने मॉप अप राउंड में दाखिले के लिए अप्लाइ किया. नामांकन के लिए 17 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गयी थी. छात्र कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह नामांकन का अंतिम अवसर था. स्नातक के वर्तमान सत्र के लिए अब नामांकन क्लोज कर दिया गया है. स्नातक के अंतर्गत छपरा,सीवान व गोपालगंज के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेज में कला, विज्ञान तथा वाणिज्य के करीब 40 हजार सीटों पर दाखिले के लिए इस वर्ष 44 हजार छात्र-छात्राओं ने अप्लाइ किया था. मॉप अप राउंड की प्रक्रिया पूरी होने तक करीब 34 हजार सीटों पर इस साल दाखिला हुआ है. कला संकाय के अंतर्गत दर्शनशास्त्र, सोशियोलॉजी, संस्कृत आदि विषयों में कम नामांकन हुआ. जबकि भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान आदि विषयों में कई कॉलेजों में सीट नहीं बची. जबकि विज्ञान के अंतर्गत गणित व केमिस्ट्री आदि विषयों में नामांकन के लिए छात्रों की रुचि कम रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >