सहवां के किशोर मोहित का शव डबरा नदी में मिला

स्थानीय थाना क्षेत्र के सहवां गांव के हरेश राय के 13 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार का शव शुक्रवार की सुबह टेढ़ा गांव के पास डबरा नदी के झाड़ी में मिला.

इसुआपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के सहवां गांव के हरेश राय के 13 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार का शव शुक्रवार की सुबह टेढ़ा गांव के पास डबरा नदी के झाड़ी में मिला. मोहित गुरुवार को अगौथर नंदा गांव स्थित छठ घाट पर डबरा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था. जिसे खोजने के लिये एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही थी. इसी दौरान दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास मोहित का शव डबरा नदी के झाड़ी में मिला. पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. शव मिलते ही माता पिंकी देवी और स्वजनों के रुदन क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया है.मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था. पिता हरेश राय मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >