महीने में एक दिन दिघवारा नगर पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे विधायक

सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर विधायक बनने वाले आमी निवासी विनय कुमार सिंह अब महीने में एक दिन दिघवारा मुख्य बाजार में लोगों के बीच अपना समय देंगे और नगर पंचायत दिघवारा के 18 वार्डों के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे.

दिघवारा. सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर विधायक बनने वाले आमी निवासी विनय कुमार सिंह अब महीने में एक दिन दिघवारा मुख्य बाजार में लोगों के बीच अपना समय देंगे और नगर पंचायत दिघवारा के 18 वार्डों के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. ऐसा होने से अब नगरवासी आराम से अपनी समस्याओं से अपने विधायक को रूबरू करवा सकेंगे और विधायक को भी जनता की बात सुनने का मौका मिलेगा. सिंह ने समाज के प्रबुद्ध लोगों से एक संगठन बनाने का आग्रह किया है. सिंह ने कहा है कि प्रबुद्ध लोगों के इस संगठन द्वारा क्षेत्र के लोगों की बेहतरी के लिए उठाये जाने वाली मांगों पर गंभीरता से विचार होगा और उन मांगों को पूरा करने की हर संभव कोशिश की जायेगी. ऐसा होने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा वहीं विधायक भी आम जनता का विश्वास जीत सकेंगे. विधायक ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करेंगे. पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आमी व सोनपुर का धार्मिक दृष्टिकोण से विकास होगा. दिघवारा के नगर क्षेत्र में आयोजित दो कार्यक्रमों में विधायक सिंह ने इस बात की घोषणा की है और कहा है कि वे महीने में एक दिन मुख्य बाजार में पूर्व घोषित निर्धारित स्थल पर बैठक करेंगे और इस बैठक में नगर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनते हुए उसके निराकरण का हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >