सरयू के बढ़ते जलस्तर के बीच छपरा विधायक ने नाव से किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

छपरा में सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित दिलियारहिमपुर का विधायक छोटी कुमारी ने नाव से दौरा किया। पीड़ित परिवारों को जल्द राहत सामग्री देने का दिया भरोसा।

Saran Flood Update : सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच छपरा विधायक ने रिविलगंज प्रखंड की बाढ़ प्रभावित दिलियारहिमपुर पंचायत का नाव से दौरा किया. उन्होंने प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के साथ बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. विधायक ने लोगों को जल्द राहत उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.

नाव से प्रभावित इलाकों में पहुंचीं विधायक

विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से निरीक्षण कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों और जरूरी सुविधाओं की समस्या से उन्हें अवगत कराया. मौके पर प्रखंड प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश

विधायक ने छपरा सदर एसडीओ से दूरभाष पर बातचीत कर प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा. एसडीओ की ओर से तिरपाल, चिउड़ा, मीठा, सत्तू सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों तक करीब दो घंटे के भीतर राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.

मेडिकल कैंप का भी किया निरीक्षण

बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विधायक ने साधुलाल पृथ्वीचंद स्कूल में लगाए गए मेडिकल कैंप का निरीक्षण किया. उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य सुविधाओं, उपलब्ध दवाओं और मरीजों की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

प्रशासनिक अधिकारी कर रहे कैंप

विधायक ने बताया कि सिताबदियारा में एडीएम और दिलियारहिमपुर में बीडीओ कैंप कर बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्रभावित परिवारों तक राहत और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने में तत्परता बरतने को कहा.

मौके पर प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद थे. प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

नाव से बाढ़ का जायजा लेती विधायक | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >