सारण में मासूमेश्वर महोत्सव का भव्य समापन, देवी जागरण में आलम राज के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

सारण में मासूमेश्वर महोत्सव के चौथे दिन आयोजित देवी जागरण में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. चर्चित गायक आलम राज के भजनों और देव-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने समां बांध दिया.

Saran News: शहर के मासूम गंज मोहल्ला स्थित मासूमेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मासूमेश्वर महोत्सव के चौथे दिन भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जुटे श्रोताओं और दर्शकों ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. शाम 8 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम सुबह करीब 3 बजे तक चलता रहा, लेकिन श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे.

कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

महोत्सव के चौथे दिन आयोजित देवी जागरण में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया था.

चर्चित गायक आलम राज ने एक से बढ़कर एक देवी गीत और भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे.

देवी-देवताओं की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दूसरे राज्यों से आए कलाकारों की झांकी रही. कलाकारों ने मां काली, वीर बजरंगबली, भगवान श्रीराम परिवार और भगवान भोलेनाथ का रूप धारण कर शानदार प्रस्तुति दी.

कलाकारों ने भोलेनाथ के तांडव नृत्य का भी जीवंत प्रदर्शन किया. वहीं मां काली के उस स्वरूप को भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान शिव उनके क्रोध को शांत करने के लिए उनके चरणों के आगे लेट जाते हैं.

इसके अलावा राधा-कृष्ण, वीर बजरंगबली, सुदामा और भगवान कृष्ण के चरित्रों की प्रस्तुति ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.

आलम राज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की भजन प्रस्तुति से हुई. शिवम सागर सहित अन्य गायकों ने शानदार भक्ति गीत प्रस्तुत किए.

भजनों की प्रस्तुति इतनी मनमोहक रही कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी भक्ति गीतों पर झूमने लगीं.

इसके बाद जब चर्चित गायक आलम राज मंच पर पहुंचे तो माहौल भक्तिमय हो गया. उनकी प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से जुड़े करीब एक दर्जन भजन प्रस्तुत कर पूरी रात भक्तों को भक्ति रस में डुबोए रखा.

आयोजन में कई लोगों ने किया सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में धनंजय कुमार, रविंद्र कुमार, भरत सिंह, रविंद्र सिंह, पमपम कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Also Read: बांकीपुर में पवन सिंह और तेजस्वी यादव के काफिले आमने-सामने, BJP-RJD कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >