आईटीआई भेल्दी में मारुति सुजुकी का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 480 अभ्यर्थियों का चयन

न्यू रेडिएंट प्राइवेट आईटीआई, भेल्दी में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए एक मेगा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस ड्राइव में 480 अभ्यर्थियों का चयन गुजरात प्लांट के लिए हुआ है. यह युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर है.

Saran News : परसा में न्यू रेडिएंट प्राइवेट आईटीआई, भेल्दी में शनिवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुजरात प्लांट के लिए एक दिवसीय ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. शेपर्स टैलेंट इंडिया के सहयोग से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में सारण सहित आसपास के जिलों के बड़ी संख्या में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया. कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के निदेशक राजीव कुमार शांडिल्य ने किया. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.

विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थियों ने लिया भाग

प्लेसमेंट ड्राइव में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, सीओई ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई तथा पीपीएम सहित विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया.

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद हुआ चयन

मारुति सुजुकी के चयनकर्ताओं ने अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 480 अभ्यर्थियों का चयन मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के अहमदाबाद (गुजरात) प्लांट के लिए किया गया.

चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई

संस्थान के निदेशक राजीव कुमार शांडिल्य ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मारुति सुजुकी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार मिलने से युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा. उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी इसी तरह के कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शेपर्स टैलेंट इंडिया की टीम और संस्थान के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >