Sonpur : विवाहिता की हत्या के मामले में जांच में जुटी एफएसएल की टीम

हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में विगत रात्रि एक विवाहित महिला का शव उसके मायके के दरवाजे के पास फेंका हुआ पाया गया.

सोनपुर. हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में विगत रात्रि एक विवाहित महिला का शव उसके मायके के दरवाजे के पास फेंका हुआ पाया गया. सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्र की. प्राप्त आवेदन के आधार पर ससुराल पक्ष के विरुद्ध हरिहरनाथ थाना में 17 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गयी और अनुसंधान प्रारंभ किया गया. घटनास्थल की विधिवत समीक्षा की गयी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है. घटना से संबंधित संदिग्ध वाहन की पहचान कर ली गयी है और उसकी बरामदगी की कार्रवाई जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को सूचित किया गया, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कर रही है. नामजद एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है, जबकि कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है. अनुसंधान के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >