Marhaura Police Attack: मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में मिथिलेश कुमार, ओमप्रकाश और कौशल कुमार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.
वारंटी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस टीम
बताया जाता है कि पुलिस टीम धेनुकी गांव में एक वांछित वारंटी को पकड़ने के लिए गयी थी. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये.
घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार कराया गया.
घायल पुलिसकर्मी के बयान पर प्राथमिकी
घटना के संबंध में घायल पुलिसकर्मी मिथिलेश कुमार के लिखित बयान पर मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले में करीब आधा दर्जन नामजद लोगों को आरोपी बनाया है.
पुलिस आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सरकारी काम में बाधा डालने पर होगी कार्रवाई
मढ़ौरा थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
पुलिस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही हमले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार
