Madhaura SDM: 2023-24 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन ने मढ़ौरा के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. मढ़ौरा पहुंचने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और संविधान की प्रस्तावना भेंट कर उनका स्वागत किया.
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों से भी एसडीएम को अवगत कराया.
प्रशासनिक कार्यों में तेजी की जतायी उम्मीद
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि सैयद आदिल मोहसिन के कुशल नेतृत्व में मढ़ौरा में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है. साथ ही आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिलने की अपेक्षा जतायी गयी.
उन्होंने नवनियुक्त एसडीएम के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया.
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली, जैनुद्दीन और मो. फजलुर रहमान उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा
