Mahendranath Halt Road: 20 साल बाद बदली तस्वीर, जर्जर सड़क और कीचड़ से यात्रियों को मिलेगी राहत

20 साल से बदहाल महेंद्रनाथ हॉल्ट रोड का इंतजार खत्म हो गया है. आखिरकार, जर्जर सड़क के निर्माण का काम शुरू हो गया है. इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी.

Mahendranath Halt Road: स्थानीय लोगों और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गयी है. बदहाल स्थिति में पड़े बहुप्रतीक्षित महेंद्रनाथ हॉल्ट रोड के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यहां रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी.

बताया जाता है कि इस सड़क का निर्माण करीब 20 वर्ष पहले तत्कालीन मंत्री गौतम सिंह के प्रयास से कराया गया था. लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गयी थी. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये थे. बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण हॉल्ट तक पहुंचना यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था.

सड़क की बदहाली के कारण पैदल यात्रियों के साथ बाइक और अन्य वाहन चालकों को भी काफी परेशानी होती थी. जलजमाव और कीचड़ के बीच आवागमन के दौरान आए दिन लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति बनी रहती थी. सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और आसपास के ग्रामीणों को होती थी.

निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी

अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और दैनिक यात्रियों में खुशी की लहर है. लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण से महेंद्रनाथ हॉल्ट तक पहुंचना आसान होगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी.

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पहल का स्वागत किया है. साथ ही लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाये, ताकि लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >