माधोपुर में जमीन के विवाद में मारपीट, छह पर प्राथमिकी दर्ज

तरैया के छोटा माधोपुर गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

तरैया. तरैया थाना क्षेत्र के छोटा माधोपुर गांव में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. छोटा माधोपुर निवासी असगर अली के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गांव के इसरार अहमद, नेक अहमद, सेराज, शेख शकील, शेख तसौवर, भोला को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी आरोपितों ने मिलकर लगभग 1000 बांस काटकर हमारे बैनामा जमीन पर दखल करने की नीयत से झोपड़ी बना रहे थे. विरोध करने पर इसरार अहमद जान मारने के नीयत से मुझ पर बंदूक तान दिया. किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे. धमकी दिया कि जमीन पर आओगे तो जान से मार देंगे. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj kumar

Published by: Alok Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >