Saran News : गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर शराब बरामद

पुलिस ने नगर पंचायत के चौबाह स्थान स्थित एक घर से देसी तथा अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

मांझी. पुलिस ने नगर पंचायत के चौबाह स्थान स्थित एक घर से देसी तथा अंग्रेजी शराब बरामद किया है. घर से पुलिस ने 15 लीटर देसी चुलाई शराब व शराब बनाने का सामान और 22.815 लीटर विदेशी शराब कुल 37.815 लीटर शराब बरामद किया हैं. थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया की गुप्त सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपने घर मे शराब बना रहा है तथा बेच रहा है. जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी. छापेमारी मे उक्त घर से शराब बनाने की समान के साथ साथ 15 लीटर देशी तथा लगभग 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जबकि मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने मे सफल रहा. उक्त मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर अग्रीम कारवाई की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने तीन शराब धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >