छपरा. जलालपुर प्रखंड के अंतर्गत कोपा बाजार स्थित डायनेमिक पब्लिक स्कूल कोपा के प्रांगण में शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती निदेशक धर्मेंद्र कुमार के अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता जदयू एवं मुखिया मनोज कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान की सराहना की और कहा कि वे राजनीति में शुचिता और सादगी के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज के असली हीरो है और उनका विचारधारा आज भी प्रासंगिक है. उन्हीं के विचारधारा को आत्मसात के बिहार के विकासपुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिकरूप से अंतिम पंक्ति मे बैठे सभी वर्गों का विकाश सुनिश्चित संभव हो पाया है. वही मंच का संचालन दीपक कुमार यादव ने किया. इस मौके पर रामजन्म महतो वार्ड पार्षद, अवधेश सिंह समाजसेवी, राहुल कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार प्रसाद, विक्रम महतो, छत्तीलाल ठाकुर, शैलेश एवं भिखारी ठाकुर शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
