JPU B.Ed Exam 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएड पार्ट-टू फाइनल इयर सत्र 2024-26 की परीक्षा 11 अगस्त से शुरू होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जायेगी.
सारण जिले के बीएड कॉलेजों में नामांकित छात्रों की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय कैंपस स्थित मल्टीपरपस परीक्षा हॉल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. मुख्य विषयों की परीक्षा 11 से 17 अगस्त तक होगी. वहीं, इससे पहले पांच और छह अगस्त को संबंधित बीएड कॉलेजों में प्रैक्टिकल एवं ईपीसी-4 की परीक्षा आयोजित की जायेगी.
कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ होगी बैठक
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश और गाइडलाइन जारी की जायेगी.
उन्होंने बताया कि बीएड फाइनल इयर पार्ट-टू परीक्षा का एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी कर दिया जायेगा. छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा.
बीएड फाइनल इयर पार्ट-टू परीक्षा का शेड्यूल
| तारीख | कोर्स | विषय |
| 11 अगस्त | कोर्स-7B | पेडागॉजी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट पार्ट-टू |
| 12 अगस्त | कोर्स-8 | नॉलेज एंड करिकुलम |
| 13 अगस्त | कोर्स-9 | असेसमेंट ऑफ लर्निंग |
| 14 अगस्त | कोर्स-10 | क्रिएटिंग एंड इंक्लूसिव स्कूल |
| 17 अगस्त | कोर्स-11 | ऑप्शनल कोर्स |
प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल संबंधित बीएड कॉलेजों से उपलब्ध कराया जायेगा.
इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज पार्ट-थर्ड की परीक्षा भी 11 अगस्त से
विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज सत्र 2023-26 पार्ट-थर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पार्ट-थर्ड की परीक्षा 11 से 18 अगस्त तक एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जायेगी.
इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय कैंपस स्थित सोशल साइंस ब्लॉक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा का एडमिट कार्ड पांच अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा.
इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज परीक्षा का शेड्यूल
| तारीख | परीक्षा |
| 11 अगस्त | ऑनर्स पेपर-5 |
| 12 अगस्त | ऑनर्स पेपर-6 |
| 13 अगस्त | ऑनर्स पेपर-7 |
| 14 अगस्त | जीईएस |
| 18 अगस्त | गंगा सिंह कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा |
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से परीक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है.
