जीविका दीदियों को मिला पंचायती राज और विकास योजनाओं का विशेष प्रशिक्षण

जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश पर जीविका के स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मढ़ौरा. जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश पर जीविका के स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. शुक्रवार को मढ़ौरा प्रखंड सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न पंचायतों के जीविका समूह के सदस्यों ने भाग लिया. प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड परियोजना पदाधिकारी रश्मि कुमारी व जिला पंचायत संसाधन केंद्र के अधिकारी मनीष कुमार ने प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य को विस्तार पूर्वक से चर्चा किए तथा सतत विकास लक्ष्यों के साथ-साथ पंचायत से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी और आपसी समन्वय को मजबूत करने को कहा. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं में परादर्शिता एवम प्रभावी क्रियान्वयन प्रक्रिया के उपयोग पर भी विशेष जानकारी साझा की गई. इस संबध में बताया गया है स्वयं समूह का गठन और पंचायती राज की ग्राम पंचायत के विकास योजनाओं को कार्य रूप में क्रियान्वयन के लिए जीविका समूह की भूमिका किस प्रकार से प्रभावी होगी. उसके लिए जीविका समूह के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया. बैठक के उद्देश्यों के संबंध मे अधिकारियों ने बताया कि बैठक में चर्चा की गई की जीविका समूह और पंचायती राज संस्थाओं द्वारा संचालित विकास उन्मुख योजनाओं को आपस में समन्वय स्थापित कर इसे अधिक से अधिक पारदर्शी और प्रभावी किस प्रकार से बनाया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >