सारण के इसुआपुर में रामजानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर अखंड अष्टयाम शुरू, 551 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

इसुआपुर प्रखंड के लौआ गांव में रामजानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ. 551 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिर से बिंदेश्वर धाम शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली. विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

Ramjanki Temple: इसुआपुर प्रखंड के लौआ गांव स्थित रामजानकी मंदिर निर्माण के वार्षिकोत्सव के अवसर पर गुरुवार को 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ. यज्ञ का आयोजन रामजानकी मंदिर के निर्माता मनोज सिंह और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया. यज्ञ को लेकर गांव में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा.

551 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

अखंड अष्टयाम के शुभारंभ से पहले 551 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. श्रद्धालु रामजानकी मंदिर परिसर से कलश लेकर सढ़वारा स्थित बिंदेश्वर धाम शिव मंदिर के तालाब पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गयी. इसके बाद श्रद्धालु डीजे और गाजे-बाजे के साथ करीब चार किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे.

यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद पवित्र जल से विधिवत पूजा-अर्चना की गयी और अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ. अष्टयाम शुरू होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा.

विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ माहौल

यज्ञ में विद्वान पंडित गायत्री नंदन शास्त्री, मंजय चौबे और पुष्कर ओझा के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया. यजमान के रूप में कामेश्वर महतो और उनकी पत्नी मीना देवी ने विधि-विधान के साथ यज्ञ का संकल्प लिया.

ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा आयोजन

रामजानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश यात्रा के दौरान पूरे रास्ते भक्तिमय गीत और जयकारे गूंजते रहे.

कलश यात्रा का नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि अजय साह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील यादव, कृष्ण प्रसाद, ललन प्रसाद, अनिल यादव, रामजी सिंह, नितेश राय, अरुण सिंह, धूपनाथ धवरिया, पंकज प्रसाद, हरेंद्र राय, नन्हकु राय, डॉ. जलेश्वर राय, अरुण प्रसाद सहित अन्य लोगों ने किया.

Also Read: '5000 परिवारों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया', आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बोले- अमित शाह से हो रही बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >