त्योहारों में बढ़ेगी भीड़, डीआरएम ने दिये जंक्शन पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश

दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को वाराणसी रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने छपरा जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया.

छपरा. दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को वाराणसी रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने छपरा जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, पेयजल व्यवस्था, यात्री पड़ाव और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया. डीआरएम ने जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जाए. उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए स्टेशन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाये. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए. इसके साथ ही रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सर्कुलेटिंग एरिया में खराबड सड़कों और जलजमाव की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीआरएम ने तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सुगमता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. डीआरएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर रूट डायवर्सन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती, घोषणाओं की व्यवस्था और ट्रेन संचालन में सुगमता पर बल दिया. इस अवसर पर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस. रामकृष्णन भी उपस्थित रहे. दोनों अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और स्टेशन पर तैनात बलों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा, सफाई और व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान रेलवे के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >