आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की दी गयी जानकारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज में आशा कार्यकर्ताओं फाइलेरिया प्रशिक्षण मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

रिविलगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज में आशा कार्यकर्ताओं फाइलेरिया प्रशिक्षण मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस प्रशिक्षण में सैकड़ों से अधिक प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार व बीसीएम रितु कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ एवं एमडीए को ऑर्डिनेटर तथा एलटी मनोरंजन मिश्रा ने प्रशिक्षक के तौर पर अपनी भूमिका निभाई. प्रशिक्षकों ने आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया जैसी बीमारी के फैलने के तरीके और सामूहिक दवा सेवन के माध्यम से इसके उन्मूलन के बारे में बताया. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दवा सेवन के बाद कुछ लोगों में उल्टी, सिरदर्द, दस्त, बुखार या चक्कर जैसे हल्के लक्षण दिख सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए पूरी तरह तैयार करना था, ताकि वे अपने क्षेत्र में जाकर आम लोगों को सही जानकारी दे सकें और उन्हें दवा सेवन के लिए प्रेरित कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >