डाक मेले में ग्रामीण डाक जीवन बीमा सहित 72 योजनाओं की दी गयी जानकारी

तरैया के उपडाकघर के अंतर्गत डुमरी डाक शाखा में डाक विभाग द्वारा शुक्रवार को डाक मेले का आयोजन किया गया.

तरैया. तरैया के उपडाकघर के अंतर्गत डुमरी डाक शाखा में डाक विभाग द्वारा शुक्रवार को डाक मेले का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सारण प्रमंडल के उप डाक अधीक्षक दिनेश साह, डाक निरीक्षक बलवीर कुमार सिंह तरैया प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु ने संयुक्त रूप से किया. जिसमें उपडाक अधीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि डाकघर में अभी 72 योजनाएं संचालित हो रही है. जिसमें ग्रामीण डाक जीवन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आवर्ती जमा, सावधि जमा, डाक जीवन बीमा,अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक जीवन योजना का ब्याज दर सबसे अधिक है और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर है. इस डाक मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डाकघर से जुड़ी विभिन्न बचत योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देना तथा उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित करना है. डाक मेले में एक वर्ष से 18 वर्ष तक के आयु के लोगों का निःशुल्क आधार कार्ड भी बनाया गया. ग्रामीण डाक जीवन योजना एवं सुकन्या समृद्धि में बेहतर कार्य करने वाले डाक कर्मियों को उप डाक अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया.बिहार में डुमरी डाक शाखा के टॉप होने पर डाकपाल प्रकाश सिंह बादल एवं नीतीश कुमार तथा प्यारेपुर डाक शाखा के अरुण सिंह सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. मौके पर तरैया डाकघर के उपडाक पाल राजदेव साह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह ,शेखर सिंह,अभय कुमार सिंह,पूर्व मुखिया मो. शमशाद हुसैन उर्फ डॉ यूनस व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >