saran news : मां अंबिका भवानी मंदिर आमी में बढ़ायी गयी पुलिस की सुरक्षा

saran news : थानाध्यक्ष ने खुद मंदिर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजारात्रि गश्ती टीम को मंदिर तक पहुंचकर सुरक्षा जांचने का मिला टास्क

saran news : दिघवारा. गोपालगंज के थावे मंदिर और छपरा के धर्मनाथ मंदिर में हुई चोरी के बाद प्रशासन द्वारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और आस्था के महत्व वाले बड़े और प्रसिद्ध मंदिरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के मां अंबिका भवानी मंदिर आमी में भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है. थानाध्यक्ष डॉ रितेश कुमार मिश्रा ने खुद मंदिर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं रात्रि गश्ती में जाने वाली पुलिस टीम को मंदिर तक पहुंच कर सुरक्षा की जांच करने का निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है. न्यास समिति से जुड़े लोगों के अलावा मंदिर के पुजारियों से मंदिर की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गयी है. साथ ही मंदिर के आसपास किसी तरह के असामाजिक तत्व के लोगों की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया है. मंदिर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को चेक करने के साथ मंदिर के चारों ओर जलने वाली लाइटों को रात भर जलाने का निर्देश दिया गया है. आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के आमी में स्थित मां अंबिका भवानी का प्रसिद्ध मंदिर है, जो श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र है. इस मंदिर में मन्नत पूर्ण होने पर श्रद्धालु मां अंबिका को चुनरी व आभूषण चढ़ाकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >