Saran News : अभियान चलाकर देसी शराब की 25 भट्ठियों को किया गया ध्वस्त

मांझी में देसी शराब धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर शराब की 25 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.

मांझी. मांझी में देसी शराब धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर शराब की 25 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही करीब 12 हजार लीटर कच्चा जावा और शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया गया. यह अभियान मांझी के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हंस के नेतृत्व किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया. इसी कड़ी में सलेमपुर एवं घोरहट तथा डुमाईगढ़ दियारा इलाके में विशेष अभियान चलाया गया. जहां छापेमारी के दौरान दियारा इलाके में जंगल-झाड़ी की ओट में छुपा कर चलायी जा रही शराब की दो दर्जन से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही करीब 12 हजार लीटर कच्चा जावा को विनष्ट कर दिया गया. इस दौरान पुलिस ने करीब 60 ड्रम और अन्य उपकरणों को आग के हवाले कर दिया. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो चुके थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >