छपरा होकर चलेगी श्रीगंगानगर-समस्तीपुर होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल

Holi Special Train: होली पर घर लौटने वालों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने श्रीगंगानगर से समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन देवरिया, सिवान और छपरा होते हुए चलेगी.

Holi Special Train: होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. राजस्थान से बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन श्रीगंगानगर जंक्शन से छपरा होते हुए समस्तीपुर जंक्शन के बीच चलेगी. इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.

श्रीगंगानगर-समस्तीपुर होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 29 मार्च तक चलेगी. यह हर रविवार को श्री गंगानगर जंक्शन से दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी.

ट्रेन अगले दिन शाम 6:15 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी. यहां से यह सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए रात 11:30 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर और सिवान शामिल हैं. इस रूट से बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. होली के समय अक्सर टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन घर लौटने वालों के लिए राहत की खबर है.

वापसी की भी व्यवस्था

वापसी में गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर विशेष ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी. यह हर मंगलवार को समस्तीपुर से रात 1:00 बजे खुलेगी. सुबह 4:55 बजे छपरा पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर जंक्शन पहुंचेगी.

20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इनमें एक एसी द्वितीय श्रेणी, दो एसी तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं. रेलवे का यह कदम होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत है. अब त्योहार पर सफर थोड़ा आसान होगा.

Also Read: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली से पहले खाते में आएगी सैलरी, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >