Bihar News: बिहार के इस जंक्शन पर बनेगा होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेगी सभी सुविधाएं, सर्वे का काम पूरा

Bihar News: छपरा जंक्शन में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया और सेकंड एंट्री की ओर स्थायी होल्डिंग एरिया विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है. अधिकारियों की टीम ने स्थल का विस्तृत सर्वे किया है, जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस होल्डिंग जोन बनाने की योजना है.

Bihar News: छपरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया और सेकंड इंट्री की तरफ स्थायी होल्डिंग एरिया विकसित करने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए जीएमआरएलब्ल्यू गोरखपुर के अधिकारियों ने डिटेल्ड सर्वे किया. सर्वे के दौरान प्रस्तावित क्षेत्र का निरीक्षण कर यह आकलन किया गया कि कितनी जगह उपलब्ध है और यात्रियों की भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए किन-किन व्यवस्थाओं की आवश्यकता होगी.

जानकारी के अनुसार प्रस्तावित होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल उद्घोषणा प्रणाली सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी.

होल्डिंग एरिया बढ़ने से भीड़ कंट्रोल करना होगा आसान

इन सुविधाओं से यात्रियों को अपने ट्रेन के समय, प्लेटफॉर्म बदलने तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं तुरंत मिल सकेंगी. साथ ही भीड़भाड़ के समय यात्रियों को सुरक्षित रूप से रोकने और आगे बढ़ाने में भी आसानी होगी. यह होल्डिंग एरिया बनने के बाद जंक्शन परिसर में होने वाली अव्यवस्था पर काफी हद तक नियंत्रण मिलेगा. सेकंड एंट्री की तरफ बन रहे इस क्षेत्र से यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी, जिससे मुख्य द्वार पर पड़ने वाला दबाव कम होगा.

सर्वे के बाद तैयार होगी रिपोर्टर

जानकारी के अनुसार होल्डिंग एरिया के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण व उसके सर्वे के बाद रेलवे की एक विशेष टीम यहां पहुंचेगी, जो तकनीकी रिपोर्ट तैयार करेगी और आगे की कार्रवाई को अंतिम रूप देगी. अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान जंक्शन पर सुविधाओं के विस्तार की मांग उठती आ रही है. लंबे समय से यहां होल्डिंग एरिया के निर्माण की मांग वरीय अधिकारियों से की जाती रही है.

इसे भी पढ़ें:  एक्साइज सुपरिटेंडेंट के पटना समेत 4 ठिकानों पर रेड, मंगाई गई नोट गिनने की मशीन, आय से 1.5 करोड़ ज्यादा कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >