मांझी. नगर पंचायत क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में मंगलवार को 10 वर्षीय बालक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस घटना में बालक का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गया है तथा मांझी सीएचसी में जख्मी बालक का उपचार चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि बालक खतरे से बाहर है. घायल बालक दुर्गापुर गांव निवासी छटू साह का 10 वर्षीय पुत्र विकास साह बताया जाता है. जख्मी बालक ने बताया कि वह घर के बाहर सो रहा था, तभी पड़ोस का एक बच्चा आया, उस पर पेट्रोल फेंका और माचिस जलाकर भाग गया. घटना की सूचना मिलने पर मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के तरफ से आवेदन मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की सभी बिंदुओं गहनता से जांच पड़ताल कर रही है.
दुर्गापुर में बच्चे पर पेट्रोल छिड़ककर लगायी आग, झुलसा
नगर पंचायत क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में मंगलवार को 10 वर्षीय बालक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.
