रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया गया जायजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ मशरक पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई.

मशरक. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ मशरक पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के सचिव सह सीएससी के प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार समिति सदस्य छठु राम, राजेन्द्र सिंह, खुशबुन खातुन, कृष्णा तिवारी, मोहन मांझी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में सबसे पहले अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लेते हुए और बेहतर सेवा देने पर विचार विमर्श किया गया. सभी सदस्यों ने एक स्वर से अस्पताल के विकास पर विशेष जोर दिया. ताकि मरीजो को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. और इलाज कराने मे सहुलियत मिले. बैठक में अस्पताल के सभी उपकरण की रख रखाव आदि विन्दुओं पर चर्चा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >