सोनपुर हरिहरनाथ मंदिर में भव्य दीपोत्सव, 51 हजार दीपों से जगमगाया क्षेत्र

विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर में स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया.

सोनपुर. विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर में स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के मार्गदर्शन में आयोजित यह उत्सव न केवल भव्यता, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव का भी प्रतीक बन गया. इस वर्ष बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम पहली बार श्रद्धावान भक्तगणों, स्थानीय युवकों, और मंदिर सेवा दल के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किया गया. सायं छह बजे जब 51,000 दीपों की अनगिनत ज्योतियां एक साथ प्रज्वलित हुईं, तो वह दृश्य न केवल मंदिर परिसर, बल्कि पूरे हरिहर क्षेत्र को भगवान हरिहर, शंकर नारायण, और शिवकेशव के आलोक में सराबोर कर दिया. शाम 6:30 बजे नित्य संध्या आरती बड़े धूमधाम से सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में की गयी, जिसने एक अलौकिक आनंद प्रदान किया. बाबा हरिहरनाथ मंदिर, महावीर मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर परिसर इलेक्ट्रिक डेकोरेशन से जगमग हो उठे, जिससे उत्सव का मनमोहक दृश्य बन गया.

दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ दोपहर बारह बजे से

स्थानीय कॉन्वेंट स्कूल बीपीएस और हॉली मिशन के बच्चों ने रंगोली बनाकर और दीपक सजाकर आनंदपूर्वक भागीदारी की. शाम छह बजे बाबा हर��हरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश, सचिव विजय कुमार सिंह ””लल्ला”” और कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने संयुक्त रूप से दीपक जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की. मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील शास्त्री, पुजारी पं पवन शास्त्री और अन्य पुजारी के स्वस्तिवाचन पाठ और दीप प्रज्वलन मंत्र के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर नन्द बाबा ने मंदिर की छटा देखते हुए दीप का महत्व बताया, दीपज्योतिः परं ज्योतिः दीपज्योतिर्जनार्दनः जिसका अर्थ है कि दीपक की ज्योति परम् ज्योति है, दीपक की ज्योति स्वयं जनार्दन श्री विष्णु हैं, और दीपक ब्रह्म के प्रतीक हैं. इस भव्य आयोजन में मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, पंडित पवन जी पाण्डेय, प्रो चन्द्रभूषण तिवारी, मिथिलेश कुमार सिन्हा, अमित सिंह, कृष्ण, गुड्डू सिंह, बमबम बाबा, सदानंद पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्त सम्मिलित हुए. दीपोत्सव के बाद रात्रि साढ़े सात बजे से महाप्रसाद का महाभंडारा आयोजित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >