छपरा: सरकार और संगठन मिलकर करेंगे काम, सीएम आवास पर एनडीए जिलाध्यक्षों की बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए जिलाध्यक्षों की रणनीतिक बैठक हुई। इस दौरान सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

Saran News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक आवास पर एनडीए के जिला अध्यक्षों की एक अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की गई. इस मौके पर सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आम जनता की रोजमर्रा की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस उच्चस्तरीय बैठक में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह विशेष रूप से शामिल हुए.

एकजुट होकर करेंगे कार्य

बैठक से वापस लौट कर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सरकार और संगठन पूरी तरह एकजुट होकर कार्य करेंगे. एनडीए के सभी जिलाध्यक्ष संगठन और जिला प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे तथा बेहतर तालमेल स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ताकि धरातल पर आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके.

अधिकारियों को सख्त संदेश

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि एनडीए सरकार मूल रूप से जनता की सरकार है. सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूत करते हुए जिला प्रशासन तक जनता की मूलभूत समस्याओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा. इसके साथ ही राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी.

जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सारण भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया. बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया. सारण जिला भाजपा के प्रधान प्रवक्ता एडवोकेट प्रकाश रंजन नीकू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस पूरी बैठक की आधिकारिक जानकारी मीडिया को साझा की है.

Also Read: छपरा: टीबी उन्मूलन अभियान में डीएम की पहल, 5 मरीजों को लिया गोद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >