Saran News : सरकारी कार्यालय अब दिखेंगे चकाचक, जीविका को मिली सफाई की जिम्मेदारी

जिले के सरकारी कार्यालय अब साफ-सुथरे नजर आयेंगे, क्योंकि अब इनकी साफ-सफाई का जिम्मा जीविका दीदियों को सौंपा गया है. मंगलवार से छपरा के विद्युत आपूर्ति अंचल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्वी और पश्चिमी के कार्यालयों में जीविका दीदियों द्वारा सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है.

छपरा. जिले के सरकारी कार्यालय अब साफ-सुथरे नजर आयेंगे, क्योंकि अब इनकी साफ-सफाई का जिम्मा जीविका दीदियों को सौंपा गया है. मंगलवार से छपरा के विद्युत आपूर्ति अंचल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्वी और पश्चिमी के कार्यालयों में जीविका दीदियों द्वारा सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है. फिलहाल छपरा सदर में दो, जबकि तेलपा और शीतलपुर में तीन-तीन जीविका दीदियां सफाई कार्य कर रही हैं. इस पहल से इन महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार का सीधा अवसर मिला है. बिहार सरकार के निर्णय के अनुसार अब प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जीविका दीदियां सफाई का कार्य शुरू करेंगी. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर रोजगार की मांग रखी थी, जिस पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का निर्णय लिया. गैर कृषि प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल सोनपुर और मढ़ौरा के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालय में पहले से ही 82 जीविका दीदियां सफाई कार्य कर रही हैं. अब 20 प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में सफाई शुरू होने से 80 और दीदियों को रोजगार मिलेगा. इससे संकुल स्तरीय संघों की आय में भी बढ़ोतरी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >