सारण में लायंस क्लब ने लगाया नि:शुल्क मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर, 125 लोगों की हुई जांच

Saran News: लायंस क्लब छपरा सारण द्वारा शहर के शिशु पार्क में एक नि:शुल्क मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में करीब 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया.

Saran News: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण के तत्वावधान में शहर के शिशु पार्क में शुक्रवार को नि:शुल्क मधुमेह (डायबिटीज) एवं रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सुबह टहलने पहुंचे करीब 125 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया.

मधुमेह और रक्तचाप के प्रति किया गया जागरूक

शिविर को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन आनंद कुमार ने कहा कि मधुमेह एक ऐसा रोग है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी इस बीमारी से प्रभावित है. ऐसे में समय पर जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि लायंस क्लब भविष्य में भी समय-समय पर मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर आयोजित करता रहेगा.

इन सदस्यों की रही प्रमुख भूमिका

शिविर के सफल आयोजन में लायन डॉ. ओपी गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सिंह और प्रह्लाद कुमार सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में लायन पिंटू गुप्ता, सुभाष, अमर कुमार, विजय सोनी, रवि राज, राजेश प्रसाद, प्रमोद मिश्रा, वासुदेव गुप्ता, मनीष सिन्हा और विक्की आनंद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

125 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

शिविर में जांच कराने पहुंचे लोगों को मधुमेह और उच्च रक्तचाप से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. साथ ही नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई. कार्यक्रम की जानकारी क्लब के सचिव लायन रजनीश कुमार ने दी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Ranjan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >