छपरा. आरपीएफ की सीपीडीएस टीम द्वारा गाड़ी संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस में शनिवार की अहले सुबह चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में विदेशी शराब बरामद की गयी. कोच संख्या एस-6 में अपराधिक गतिविधियों की जांच के क्रम में टीम को एक बैग और एक झोला संदिग्ध अवस्था में मिला. तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पायी गयी. बरामद सामग्री में 750 एमएल की 12 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की शामिल है, जिसकी प्रति बोतल कीमत 750 रुपये आंकी गयी है. इसके अलावा एक झोले में 180 एमएल की 48 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की बरामद की गयी, जिसकी प्रति बोतल कीमत 160 रुपये है. जब्त की गयी शराब की कुल मात्रा 17.640 लीटर और कुल कीमत 15,840 रुपये बतायी गयी है. जब्त सभी शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया. बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है. इस अभियान में सीपीडीएस टीम के एसआइ विशाल, कांस्टेबल संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार राय एवं कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल थे.
अवध-असम एक्सप्रेस से जांच के दौरान विदेशी शराब बरामद

अवध-असम एक्सप्रेस से जांच के दौरान विदेशी शराब बरामद
Copied link
आरपीएफ की सीपीडीएस टीम द्वारा गाड़ी संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस में शनिवार की अहले सुबह चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में विदेशी शराब बरामद की गयी.