बनियापुर पैक्स चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच ने भरा पर्चा

पैक्स चुनाव नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया.

बनियापुर. पैक्स चुनाव नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया. वही कार्यकारणी के लिए 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रमेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड के दो पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए व एक पंचायत में कार्यकारणी के लिए चुनाव करायी जानी है. जिसके अंतर्गत धनगरहा में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. वही भुषाव पंचायत में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रेखा देवी के अलावे एक अन्य प्रत्याशी मीना देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया है. साथ ही सामान्य वर्ग से कार्यकारणी के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इधर पैगम्बरपुर पंचायत में कार्यकरणी के लिए पिछड़ा महिला वर्ग से दो एवं अतिपिछड़ा महिला वर्ग से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. मालूम हो कि 21 और 22 जनवरी को नामांकन के लिए तिथि निर्धारित किया गया था. 29 जनवरी तक नाम वापसी की तिथि है. जबकि छह फरवरी को मतदान एवं उसी दिन मतगणना की तिथि निर्धारित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >