Saran News : मटियार पंचायत में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, छह लोग घायल

Saran News : मटियार पंचायत के वर्तमान मुखिया सुनैना देवी के पुत्र प्रिंस कुमार और पड़ोसी परिवार के बीच पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

मांझी. मटियार पंचायत के वर्तमान मुखिया सुनैना देवी के पुत्र प्रिंस कुमार और पड़ोसी परिवार के बीच पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायलों में मुखिया के पुत्र प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार, निधि कुमारी, सुशील कुमार सुमन, मिथलेश प्रसाद और दूसरे पक्ष के अमर कुमार सहनी शामिल हैं. मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं. सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष संकेत कुमार ने बताया कि मटियार पंचायत के वर्तमान मुखिया सुनैना देवी और पड़ोसी परिवार के बीच पूर्व के विवाद को लेकर यह घटना हुई. दोनों पक्षों की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी. पहली प्राथमिकी छोटन प्रसाद के लिखित आवेदन पर दर्ज की गयी, जबकि दूसरी प्राथमिकी मुखिया के पुत्र प्रिंस कुमार के फर्द बयान पर मटियार पंचायत के पूर्व मुखिया सुशीला देवी के पति और जदयू के नेता जय प्रकाश महतो सहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में अमर कुमार सहनी, छोटन प्रसाद, और प्रह्लाद सहनी शामिल हैं. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मटियार पंचायत की पूर्व मुखिया सुशील देवी ने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश के तहत उनके पति के खिलाफ रचा गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान मुखिया सुनैना देवी के पुत्र राजन कुमार यौन शोषण और वीडियो वायरल मामले में पहले ही जेल जा चुके हैं. उसी कारण, उनके पति को इस मारपीट मामले में फंसाया गया है, जबकि घटना के समय उनके पति गांव में मौजूद नहीं थे. सुशील देवी ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >