Saran News : जंक्शन पर यात्रियों के लिए चार्जिंग पॉइंट की सुविधा

Saran News : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की है.

छपरा. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की है. इस नयी सुविधा से अब यात्री अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित तरीके से प्लेटफार्म पर ही चार्ज कर सकेंगे. चार्जिंग पॉइंट लगने से मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी. विदित हो कि हाल के दिनों में प्लेटफार्म पर लगाये गये अस्थायी चार्जिंग पॉइंट्स से कई बार चोरों ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था. कुछ मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अब चार्जिंग पॉइंट को अधिक सुरक्षित और निगरानी वाले क्षेत्रों में लगाया है. पुलिस और रेल सुरक्षा बल की तैनाती भी बढ़ायी गयी है, जिससे चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं. वही इस पॉइंट पर एक बार में बीस यात्री अपना मोबाइल चार्ज कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >