जेपीयू में पहले दिन कोर कोर्स पांच के अंतर्गत पीजी के 17 विषयों की होगी परीक्षा

मंगलवार से शुरू होने वाली पीजी सेकंड सेमेस्टर सत्र 2023-25 के परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

छपरा. मंगलवार से शुरू होने वाली पीजी सेकंड सेमेस्टर सत्र 2023-25 के परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. परीक्षा से पूर्व आज कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा मंडल की बैठक आयोजित होगी. जिसमें शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराये जाने को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण गाइडलाइन भी जारी किये जायेंगे. परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल पहले ही सभी पीजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के पीजी विभागों के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया गया है. परीक्षा के पहले दिन छह जनवरी को पहली पाली में ग्रुप ए के अंतर्गत कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी तथा हिंदी के कोर कोर्स पांच की परीक्षा ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत भौतिकी, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, होम साइंस तथा संस्कृत के कोर कोर्स पांच की परीक्षा होगी. सात, आठ, नौ व 10 जनवरी को पहली व दूसरी पाली में कोर कोर्स छह से नौ तक के पेपर आयोजित किये जायेंगे. जबकि 12 जनवरी को पहली पाली में विज्ञान व वाणिज्य संकाय के छात्रों के लिए एडिशनल अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान व मानविकी संकाय के छात्र-छात्राओं का अनिवार्य एडिशनल पेपर होगा.

रविवार को भी हुआ एडमिट कार्ड का वितरण

सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड शनिवार से ही कॉलेज में वितरित किया जा रहा है. चुकी परीक्षा छह जनवरी से प्रारंभ है. ऐसे में एडमिट कार्ड वितरण के लिए काफी कम समय बचा है. जिस कारण रविवार को अवकाश के दिन भी सभी कॉलेजों में कार्यालय खुले रहे. जहां छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड दिया गया. विभागाध्यक्षों को भी इस संदर्भ में गाइडलाइन जारी किया गया था. जिसके बाद सभी विभागों से संबंधित कुछ शिक्षक कॉलेज में मौजूद रहे. जिनके माध्यम से एडमिट कार्ड निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्रों को उपलब्ध कराया गया. जिन छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में थोड़ी बहुत त्रुटि नजर आ रही थी. उसे महाविद्यालय स्तर पर ही वेरीफाइ कर संशोधित कर दिया गया. कड़ाके की ठंड के बावजूद शहर के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज आदि में एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे थे. आज सोमवार को भी सुबह 10 बजे से संध्या चार बजे के बीच कॉलेजों में एडमिट कार्ड का वितरण होगा.

सीबीसीएस पैटर्न पर होगी परीक्षा

परीक्षा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के अनुरूप होगी. सीबीसीएस के लागू होने के बाद विषय के अंतर्गत चार कोर कोर्स बनाये गये हैं. जिसके आधार पर ही परीक्षा होगी. कुछ नया वेरियेशन शामिल है. विज्ञान संकाय के छात्रों को चेप्टर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं मानविकी संकाय के विषयों में लिटरेचर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं सभी सेमेस्टर में एक अनिवार्य विषय एडिशनल की परीक्षा भी होगी. जेपीयू में पीजी के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी, गणित, जुलॉजी व दर्शनशास्त्र की पढ़ाई होती है. इस सभी विभागों में च्वाइस बेस्ड सिलबेस के तहत सेकेंड समेस्टर की परीक्षाए होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >