चिकित्सक ने दर्ज करायी लूटपाट की प्राथमिकी

चिकित्सक ने दर्ज करायी लूटपाट की प्राथमिकी

छपरा: मांझी थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी डॉ विशाल कुमार मिश्र से लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मिश्रा ने मांझी थाने में आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार डॉ विशाल की एकमा में एक निजी क्लिनिक है. दो दिन पूर्व वे शाम को क्लिनिक से गांव लौट रहे थे तभी नरवन पुल के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराध कर्मियों ने उन्हें रोककर हथियार के बल पर उनके पास से दो मोबाइल फोन व जेब से कुछ नकद रुपये व एटीएम कार्ड समेत कई आवश्यक समान लूट कर फरार हो गये.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. लोगों का कहना है कि पुल के आस-पास आपराधिक गतिविधियां बढ़ने से दहशत का माहौल बनता जा रहा है. लूटपाट की बढ़ती घटनाओं में ज्यादातर नये-नये लड़के शामिल बताये जा रहे हैं. उन पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस-पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >