डीएम ने पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की, शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिले में संचालित पथ निर्माण से संबंधित सभी परियोजनाओं की स्थिति के संबंध में समीक्षा की.

छपरा. डीएम वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिले में संचालित पथ निर्माण से संबंधित सभी परियोजनाओं की स्थिति के संबंध में समीक्षा की. उन्होंने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पथ प्रमंडल छपरा व सोनपुर तथा राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल छपरा के निर्माणाधीन परियोजनाओं का एक-एक कर जायजा लिया. बैठक के दौरान खैरा बिनटोलिया पथ, एकमा-मशरक पथ, एकमा-डूमाईगढ़ पथ, विशुनपुरा-ब्रह्मपुर पथ, रिविलगंज-बिशुनपुरा मरीन ड्राइव, रिविलगंज बाइपास, दिघवारा-भेल्दी अमनौर, छपरा मेडिकल कॉलेज पहुंच पथ गड़खा बाइपास तथा परसा बाईपास परियोजनाओं की समीक्षा की तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को संबंधित परियोजनाओं में यथाशीघ्र मुआवजा का भुगतान करने एवं कार्यपालक अभियंताओं को यथाशीघ्र पथ निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को संदर्भित पथ अंतर्गत अपनी संरचनाओं के संबंध में अविलंब अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >