सारण समाहरणालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएम ने 30 लिपिकों का किया तबादला और प्रतिनियुक्ति

सारण जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 30 लिपिकों के तबादले और प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल से सरकारी विभागों के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Saran News: सारण जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समाहरणालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत 30 लिपिकों का तबादला एवं प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है. आदेश के तहत कई कर्मियों को प्रखंड, अंचल, अनुमंडल और जिला स्तरीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इन लिपिकों का हुआ तबादला व प्रतिनियुक्ति

जारी आदेश के अनुसार अनिरुद्ध मंडल को जिला पंचायत राज कार्यालय, रामबाबू सिंह को लोक सूचना अपीलीय कोषांग में प्रतिनियुक्ति, बीरेंद्र कुमार राय को अनुमंडल कार्यालय सदर में प्रतिनियुक्ति, कुमार केशरी एवं रविंद्र कुमार को जिला भू-अर्जन कार्यालय, अजीत कुमार रजक को प्रखंड कार्यालय दिघवारा, लालजी कुमार को अंचल कार्यालय एकमा, विशाल कुमार चौधरी को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, उर्मिला कुमारी को प्रखंड कार्यालय सदर तथा आत्मा सहाय को एडीएम (विधि-व्यवस्था) कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.

इसी प्रकार इम्तियाज अहमद को अनुमंडल कार्यालय मढ़ौरा, हरिओम कुमार एवं विनोद पासवान को अनुमंडल कार्यालय सोनपुर, सोनू कुमार पंडित को जिला नजारत शाखा, कृष्ण प्रसाद को प्रखंड कार्यालय मढ़ौरा, विजय कुमार को प्रखंड कार्यालय ईश्वरपुर, अनिल कुमार सिन्हा को अंचल कार्यालय दरियापुर, अशोक पासवान एवं उपेंद्र कुमार सिंह को जिला निर्वाचन कार्यालय, जहीरुद्दीन को अंचल कार्यालय जलालपुर, संदीप तिग्गा को प्रखंड कार्यालय एकमा तथा शोभा कुमारी को अंचल कार्यालय रिविलगंज भेजा गया है.

इसके अलावा संजीव कपूर एवं संतोष कुमार को जिला निलाम पत्र शाखा, रोहिताश कुमार को अंचल कार्यालय परसा, प्रणव कुमार तिवारी एवं नीरज कुमार चौधरी को प्रखंड कार्यालय रिविलगंज तथा शिवकुमार राम को प्रखंड कार्यालय मांझी में पदस्थापित किया गया है.

प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

जिला प्रशासन का मानना है कि इस तबादला एवं प्रतिनियुक्ति से विभिन्न विभागों में कार्यों का बेहतर समन्वय होगा और प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >