Saran News : रिविलगंज में 25 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण

Saran News : फाइलेरिया जैसी उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारी से पीड़ित मरीजों के जीवन को सहज और सम्मानजनक बनाने की दिशा में रिविलगंज प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गयी.

छपरा. फाइलेरिया जैसी उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारी से पीड़ित मरीजों के जीवन को सहज और सम्मानजनक बनाने की दिशा में रिविलगंज प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में रोगी हितधारक मंच के सहयोग से पांच फाइलेरिया मरीजों का विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए ग्रेडिंग शारीरिक मूल्यांकन किया गया. इस पहल का उद्देश्य है कि फाइलेरिया से दीर्घकालिक रूप से प्रभावित मरीजों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा लाभ का पूरा हक मिल सके. जिसके लिये विकलांगता प्रमाण पत्र आवश्यक होता है.

फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का वितरण

सिताब दियरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें 25 हाथीपांव के मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का वितरण किया गया. एमएमडीपी किट में आवश्यक स्वच्छता सामग्री, एंटीसेप्टिक क्रीम, साफ तौलिया, साबुन, मग, गमला, चप्पल आदि शामिल होता हैं, जो फाइलेरिया से ग्रसित अंगों की साफ-सफाई और देखभाल के लिए जरूरी हैं. इस दौरान मरीजों को सेल्फ केयर की जानकारी प्रदान की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया ग्रसित अंगों की साफ-सफाई रखने से इंफेक्शन का डर नहीं रहता है और सूजन में भी कमी रहती है.उन्होंने बताया कि मरीजों को दवा भी दी जा रही है. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार जयसवाल, बीसीएम रितु कुमारी वीबीडीएस घनश्याम यादव द्वारा फाइलेरिया से संबंधित जागरूकता वीडियो दिखाकर इस बीमारी से बचाव एवं प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया. डॉ राकेश कुमार ने बताया कि क्यूलेक्स मच्छर फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो उसे भी संक्रमित कर देता है. लेकिन संक्रमण के लक्षण पांच से 15 वर्ष में उभरकर सामने आते हैं. इससे या तो व्यक्ति को हाथ-पैर में सूजन की शिकायत होती है या फिर अंडकोष में सूजन आ जाती है. महिलाओं को स्तन के आकार में परिवर्तन हो सकता है.

पांच पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म का गठन

रिविलगंज प्रखंड के विभिन्न पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म का गठन किया गया है. सहयोगी संस्था सीफार के प्रतिनिधि कृष्णा सिंह द्वारा रिविलगंज प्रखंड के पांच आम पंचायतों में पीएसपी के गठन पर विस्तार से जानकारी दी गयी.उन्होंने बताया कि पीएसपी एक सामुदायिक मंच है जिसके जरिये मरीज और नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे जुड़कर योजनाओं, दवाओं, प्रमाण पत्र और अन्य सेवाओं का सुगम लाभ उठा सकते हैं.इस मौके पर जीएनएम सुंदरम कुमारी, एएनएम इन्दू कुमारी, एएनएम निभा कुमारी, स्थानीय आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, जीविका सीएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >