सारण: गंगा में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव बरामद, निर्माणाधीन दिघवारा-शेरपुर सिक्सलेन सड़क पुल के पिलर के पास मिला शव

सारण में गंगा नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. परिजनों को बिना बताए स्नान करने गया युवक तेज धारा में बह गया था. एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला.

Ganga mein dooba yuvak: अवतारनगर थाना क्षेत्र के कर्मवारीपट्टी आमी स्थित नमामि गंगे घाट के समीप रविवार को गंगा नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. युवक का शव निर्माणाधीन दिघवारा-शेरपुर पुल के एक पिलर के समीप से मिला. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

मृतक की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर ककड़ियां निवासी सुमन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र कृष कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है.

परिजनों को बिना बताए गंगा स्नान करने गया था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, कृष कुमार अपने एक चचेरे भाई के साथ परिजनों को बिना बताए रविवार को आमी स्थित नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया और डूब गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को काफी देर तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका.

दूसरे दिन फिर शुरू हुआ तलाशी अभियान

सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया. कई घंटे की खोजबीन के बाद दोपहर करीब तीन बजे निर्माणाधीन दिघवारा-शेरपुर पुल के एक पिलर के समीप से कृष कुमार का शव बरामद किया गया.

शव बरामद होने की सूचना मिलते ही अवतारनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

कृष कुमार का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >