सारण: दस्तावेज पूरे, फिर भी लंबित है सम्मान निधि का लाभ; जेपी सेनानियों के मामलों के निपटारे की मुख्यमंत्री से मांग

जेपी सेनानी रमेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री से लंबित सम्मान निधि के शीघ्र निष्पादन की मांग की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे सेनानियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

Saran News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जेपी सेनानी रमेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन देकर वर्षों से लंबित जेपी सेनानी सम्मान निधि योजना से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग की है. उन्होंने कहा कि राज्य जेपी सेनानी कोषांग के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित मामलों को जिलों में भेजा गया था, लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कई मामले जिला पदाधिकारी कार्यालय में लंबित हैं.

दस्तावेज पूरे होने के बाद भी लंबित हैं मामले

रमेश प्रसाद ने कहा कि संबंधित आवेदकों की ओर से आवश्यक दस्तावेज, साक्ष्य और निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. इसके बावजूद मामलों का निष्पादन नहीं होने से पात्र जेपी सेनानी सम्मान निधि के लाभ से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई सेनानी वर्तमान में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

वृद्ध सेनानी सम्मान निधि के इंतजार में

उन्होंने कहा कि कई जेपी सेनानी वृद्धावस्था में हैं और लंबे समय से सम्मान निधि मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. कुछ सेनानियों की लाभ मिलने का इंतजार करते-करते मृत्यु भी हो चुकी है. ऐसे में लंबित मामलों का जल्द निष्पादन किया जाना जरूरी है, ताकि पात्र सेनानियों और उनके परिवारों को योजना का लाभ मिल सके.

मुख्यमंत्री से अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह

रमेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री से लंबित मामलों की शीघ्र समीक्षा कराने और पात्र जेपी सेनानियों को सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मामलों के त्वरित निष्पादन से लंबे समय से सम्मान निधि की प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों सेनानियों और उनके परिवारों को राहत मिल सकेगी.

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार जेपी आंदोलन के सेनानियों के सम्मान और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करेगी.

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते रमेश प्रसाद | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >