सारण: बनियापुर में 25 सीआरसी केंद्रों पर शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों की जांच

बनियापुर में प्रारंभिक विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा कॉपियों की जांच शुरू हो गई है. पारदर्शिता के लिए शिक्षक दूसरे स्कूलों के बच्चों की कॉपियां जांच रहे हैं. मूल्यांकन 25 सितंबर तक पूरा हो जाएगा.

Saran News : बनियापुर प्रखंड के सभी 25 संकुल संसाधन केंद्रों (सीआरसी) पर सोमवार से प्रारंभिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गयी. कॉपियों के मूल्यांकन के सफल संचालन को लेकर सभी सीआरसी केंद्रों पर संबंधित समन्वयक और संचालक तैनात रहे. मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षकों को अपने विद्यालय के बजाय दूसरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जिम्मेदारी दी गयी है.

दूसरे विद्यालय की कॉपियों की जांच करेंगे शिक्षक

विभागीय निर्देश के अनुसार परीक्षकों को उनके विद्यालय से इतर दूसरे विद्यालयों के बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी दी गयी है. इसका उद्देश्य मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाए रखना और छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों का सही आकलन करना है. संबंधित सीआरसी केंद्रों पर कॉपियों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

मूल्यांकन पंजी में दर्ज होगा छात्रों का ग्रेड

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने के बाद छात्र-छात्राओं के प्राप्त ग्रेड का संधारण मूल्यांकन पंजी और प्रगति पत्रक में किया जायेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. मूल्यांकन के दौरान छात्रों की उपलब्धियों और शैक्षणिक प्रदर्शन का आकलन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जायेगा.

25 सितंबर तक पूरी होगी कॉपियों की जांच

प्रखंड के सभी सीआरसी केंद्रों पर चल रही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 25 सितंबर तक पूरी की जानी है. इसके बाद विद्यालय स्तर पर शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी दी जायेगी और छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण किया जायेगा.

15 से 20 सितंबर तक हुई थी परीक्षा

मालूम हो कि प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 15 से 20 सितंबर तक कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गयी थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी है. विभाग का प्रयास है कि तय समय सीमा में मूल्यांकन पूरा कर बच्चों का प्रगति पत्रक तैयार किया जाये, ताकि अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई और उपलब्धि की जानकारी मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mantu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >