Corona In Bihar: कोरोना के बढ़ते मामले की बीच छपरा सदर अस्पताल अलर्ट मोड पर, तैयार है पूरी टीम

Corona In Bihar: देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं. इसी को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल ने पहले से ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, दवाएं और मेडिकल स्टाफ सब कुछ तैयार रखा गया है. वहीं, स्वस्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए दो नई एम्बुलेंस भी जोड़ी गई है.

Corona In Bihar: देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के केस दोबारा बढ़ने लगे हैं, जिसे देखते हुए छपरा सदर अस्पताल पूरी तरह सतर्क हो गया है. भले ही अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई नया गाइडलाइन नहीं आया हो, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अपनी ओर से सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं. अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है. बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं का स्टॉक अपडेट कर दिया गया है. मेडिकल स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है और हर स्टेज पर निगरानी की जा रही है.

स्वास्थ्य मंत्री ने की थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा

कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि, कोरोना को लेकर कोई लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएं एक्टिव मोड में रहें. ताकि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े. छपरा के सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा और डीपीएम अरविंद कुमार को जिले की स्थिति पर नजर रखने और रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी गई है. फिलहाल, छपरा में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है. लेकिन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संभावित खतरे को देखते हुए पूरी तरह सावधानी बरती जा रही है. इधर, स्क्रीनिंग, आइसोलेशन वार्ड और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को पूरी तरह तैयार रखा गया है.

अस्पताल को मिली दो नई एम्बुलेंस

बता दें कि, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सदर अस्पताल में दो नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जोड़ी गई हैं. तो वहीं, अब अस्पताल के पास कुल पांच बेसिक और दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध हैं. इसके अलावा, एक नया शव वाहन भी लाया गया है क्योंकि पहले से मौजूद शव वाहन जलालपुर में खराब हो गया था, जिससे कारण मरीजों और परिवारों को परेशानी हो रही थी. इसे ध्यान में रखते हुए तत्काल एक नया शव वाहन उपलब्ध कराया गया है.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: विधानसभा चुनाव 2025: चिराग पासवान इस बार आरक्षित सीट से नहीं बल्कि…इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >