Saran News: स्थानीय राज्य संपोषित सारण कमर्शियल एकेडमी के सभागार में श्री चित्रगुप्त समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी. सभा की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त की वंदना से हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा ने की, जबकि संरक्षक गूंजेश्वर कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
पूजनोत्सव और सामाजिक कार्यों के लिए बजट बनाने पर जोर
समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में संरक्षक गूंजेश्वर कुमार वर्मा ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना की. उन्होंने समिति की विभिन्न गतिविधियों और पूजनोत्सव के लिए अलग-अलग बजट तैयार करने, राशि की व्यवस्था करने और बजट को आमसभा से पारित कराने का सुझाव दिया.
उन्होंने समिति के तीन बैंक खातों के संचालन को जारी रखने तथा सहयोग राशि को पूर्व के बैंक खाते में ही जमा कराने का सुझाव दिया.
महासचिव विमल कुमार वर्मा ने पिछले वर्ष के पूजनोत्सव में हुए खर्च का ब्योरा आमसभा के समक्ष प्रस्तुत किया.
कार्यालय सचिव का प्रभार कमलेश्वर कुमार सिन्हा को
कार्यालय सचिव अरविंद कुमार वर्मा के इस्तीफा देने के कारण कार्यालय सचिव का प्रभार कमलेश्वर कुमार सिन्हा को सौंपा गया.
अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा ने समिति के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए विभिन्न उपसमितियों के गठन की आवश्यकता बतायी. इस प्रस्ताव का उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सुधांशु भूषण वर्मा, योगेंद्र प्रसाद वर्मा और ब्रजमोहन वर्मा ने समर्थन किया.
विभिन्न उपसमितियों के संयोजक और उपसंयोजक नामित
आमसभा में विभिन्न उपसमितियों के लिए पदाधिकारियों का नामांकन किया गया. वार्ड गठन उपसमिति के संयोजक सुनील कुमार वर्मा के स्थान पर उदय कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गयी, जबकि उपसंयोजक सुधांशु भूषण वर्मा को बनाया गया.
वित्त उपसमिति की जिम्मेदारी राकेश नारायण सिन्हा को दी गयी. शिक्षा उपसमिति के संयोजक अभिषेक रंजन, सहायता उपसमिति के प्रभाकर रंजन, राशिद वितरण उपसमिति के रविश कुमार और मीडिया उपसमिति के किशोर कुमार को जिम्मेदारी दी गयी.
प्रकाशन उपसमिति में मनीष कुमार सिन्हा को संयोजक और रविश कुमार को उपसंयोजक बनाया गया. प्रचार-प्रसार उपसमिति में रविश कुमार, शुभम वर्मा और प्रिंस राज को जिम्मेदारी दी गयी.
प्रसाद वितरण उपसमिति के लिए शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रीतिभोज उपसमिति के संयोजक राकेश नारायण सिन्हा और उपसंयोजक मनीष रंजन को बनाया गया.
संगीत एवं सांस्कृतिक उपसमिति की जिम्मेदारी कमलेश्वर प्रसाद को दी गयी. क्रीड़ा उपसमिति के संयोजक प्रिंस राज और सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिता के संयोजक सुधांशु भूषण वर्मा नामित किये गये.
प्रतियोगिताओं और प्रीतिभोज की तिथि तय
आमसभा में विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियों को भी मंजूरी दी गयी. क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 31 अक्टूबर और संगीत प्रतियोगिता एक नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
वहीं सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन 22 नवंबर को करने की तिथि निर्धारित की गयी.
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मनोज कुमार, सुधांशु भूषण वर्मा, अखिलेश्वर प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद वर्मा, ब्रजमोहन प्रसाद वर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार, राकेश नारायण सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, प्रभाकर रंजन, मनीष रंजन, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, रविश कुमार, शुभम वर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!
