छपरा जंक्शन पर स्टैंड बंद, यात्रियों का हाल बेहाल, हर तरफ जाम और अव्यवस्था से लोग परेशान

छपरा जंक्शन पर वाहन स्टैंड बंद होने के बाद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन परिसर में अव्यवस्था और जाम की स्थिति बनी हुई है, जबकि टेंपो चालकों की मनमानी से हालात और बिगड़ गए हैं. रेलवे प्रशासन ने 1 जून से नया स्टैंड शुरू होने की बात कही है.

Chhapra Junction: (हरि प्रकाश मिश्रा) छपरा जंक्शन पर चारपहिया और दुपहिया वाहन स्टैंड का टेंडर समाप्त होने के बाद यात्रियों और स्टेशन छोड़ने आने वाले लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. स्टैंड बंद होने के कारण लोग अपने वाहन स्टेशन परिसर में इधर-उधर खड़ा करने को मजबूर हैं, जिससे पूरे इलाके में अव्यवस्था फैल गई है.

सर्कुलेटिंग एरिया में भी वाहन खड़ा करने पर रोक

स्थिति यह है कि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भी आरपीएफ द्वारा वाहनों को खड़ा करने से रोका जा रहा है. ऐसे में वाहन चालक जहां जगह मिल रही है, वहीं गाड़ियां खड़ी कर दे रहे हैं. इससे सुबह और शाम के समय जाम की समस्या और गंभीर हो गई है.

टेंपो चालकों की मनमानी से बिगड़ रहे हालात

यात्रियों का कहना है कि टेंपो चालकों की मनमानी से स्थिति और खराब हो रही है. टेंपो चालक यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के नाम पर कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है और स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है.

बाइक सवार यात्रियों को भी झेलनी पड़ रही परेशानी

मोटरसाइकिल से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. स्टेशन पहुंचने और बाहर निकलने में काफी समय लग रहा है. कई बार जाम के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

1 जून से शुरू होगा नया वाहन स्टैंड

रेलवे प्रशासन की ओर से वाहन स्टैंड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अधिकारियों के अनुसार 1 जून से नए सिरे से वाहन स्टैंड का संचालन शुरू किया जाएगा. हालांकि तब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

अस्थायी पार्किंग की मांग तेज

यात्रियों ने मांग की है कि जब तक नया स्टैंड शुरू नहीं हो जाता, तब तक रेलवे प्रशासन अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करे और यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि स्टेशन परिसर में जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके.

Also Read: छपरा में गैस संकट से उपभोक्ता परेशान, भारत गैस गोदाम पर सुबह 6 बजे से लग रही लंबी कतारें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >