Chapra-Anand Vihar Express: छपरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी. छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन आज से शुरू होगा. दिल्ली और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को इससे सुविधा मिलेगी. बता दें कि, रेलवे प्रशासन ने 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून 2026 से शुरू करने का फैसला लिया था है. ट्रेन के नियमित परिचालन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
Chapra Junction: आज से रोज रूप से चलेगी ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है. इसके तहत 12527 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस 28 जून 2026 से प्रत्येक रविवार को तथा 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से संचालित होगी.
सारण की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Saran News: 19 जून को हुआ था उद्घाटन
बता दें कि, रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 12527,12528 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारम्भ 19 जून को छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया गया था. अब इस गाड़ी का नियमित संचलन छपरा से आज से प्रत्येक रविवार को होगा.
Chapra To Delhi: क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग
जानकारी अनुसार 12527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 28 जून से प्रत्येक रविवार को छपरा से 20.50 बजे प्रस्थान कर बलिया से 22.05 बजे, मऊ से 23.10 बजे, आजमगढ़ से 23.55 बजे, दूसरे दिन शाहगंज से 01.20 बजे, जौनपुर से 01.55 बजे, सुलतानपुर से 03.30 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 06.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 08.20 बजे, अलीगढ़ से 11.50 बजे तथा गाजियाबाद से 13.20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.00 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में 12528 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.25 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16.58 बजे, अलीगढ़ से 18.10 बजे कानपुर सेंट्रल से 21.40 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23.10 बजे, दूसरे दिन सुलतानपुर से 01.40 बजे, जौनपुर से 03.30 बजे, शाहगंज से 04.55 बजे, आजमगढ़ से 06.35 बजे, मऊ से 07.15 बजे तथा बलिया से 08.25 बजे छूटकर छपरा 09.40 बजे पहुंचेगी.
Bihar Railway News: ट्रेन में कितने कोच होंगे?
रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी तथा लगेज व जनरेटर कोच शामिल रहेंगे. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले आरक्षण और ट्रेन की अद्यतन जानकारी जांचने की अपील की है. नियमित संचालन शुरू होने से दिल्ली रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा.
Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
