ब्रेल लिपि दृष्टिबाधित लोगों के लिए वरदान : डॉ आरपी बबलू

जिला स्कूल के सभागार में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा बिहार व सारण प्रमंडल नेत्रहीन संघ के संयुक्त तत्वावधान में लुई ब्रेल जी की 217वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी.

छपरा. जिला स्कूल के सभागार में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा बिहार व सारण प्रमंडल नेत्रहीन संघ के संयुक्त तत्वावधान में लुई ब्रेल जी की 217वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुमन प्रसाद ने की. मंच संचालन डॉ अशोक प्रसाद कुशवाहा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत बजरंगी द्वारा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के महासचिव अर्जुन कुमार सिंह द्वारा आगत अतिथियों के स्वागत भाषण से हुआ. इस अवसर पर शिवलाल एवं नीतीश कुमार ने लुई ब्रेल जी के जीवन, उनके संघर्ष, ब्रेल लिपि के आविष्कार और दृष्टि दिव्यांग समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो डॉ रवि प्रकाश बबलू पूर्व कुलसचिव, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने अपने संबोधन में कहा लुई ब्रेल केवल एक महान आविष्कारक नहीं, बल्कि मानव इतिहास में समानता, संवेदना और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक हैं. बहुत कम उम्र में दृष्टि खो देने के बावजूद उन्होंने अपने जीवन को निराशा में नहीं डूबने दिया, बल्कि अपने व्यक्तिगत संघर्ष को समाज की सामूहिक शक्ति में बदल दिया. ब्रेल लिपि का आविष्कार दृष्टिबाधित समाज के लिए अंधकार में प्रकाश की किरण के समान है, जिसने शिक्षा, ज्ञान और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोले. आज के डिजिटल और तकनीकी युग में भी ब्रेल लिपि की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है. शिक्षक नेता डॉ विश्वजीत सिंह चंदेल ने कहा की दृष्टि दिव्यांगजन किसी भी प्रकार से कमजोर नहीं हैं, वे केवल अलग तरीके से सक्षम हैं. यदि उन्हें समान अवसर, संसाधन और सम्मान मिले, तो वे शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, साहित्य और समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे सकते हैं. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक छोटी कुमारी, छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, चन्दन कुमार, संघ के नेता आदित्य नारायण तिवारी, रमेश कुमार सिंह, सुमन प्रसाद, शिक्षक चंदन कुमार, प्राचार्य डॉ श्वेता वर्मा, प्राचार्य रजनी व अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >