सारण में संत गुरु रविदास जयंती समारोह की तैयारी, भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान को लेकर की कार्यशाला

भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर सारण में कार्यशाला आयोजित की. इस दौरान 'समरसता संकल्प अभियान' चलाने की घोषणा की गई.

Saran News: भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय स्थित अटल सभागार में कार्यशाला आयोजित की.

कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह को सफल बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की.

समता और सामाजिक न्याय का संदेश पहुंचाएगा अभियान: आश्रिती शर्मा

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आश्रिती शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सामाजिक समरसता को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

सात महीने तक चलेगा समरसता अभियान: जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि अभियान की शुरुआत पार्वती आश्रम में समरसता दीप महोत्सव के साथ होगी. इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि समरसता संकल्प अभियान सात महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा. इसके तहत लोगों को संत गुरु रविदास महाराज के विचारों और संदेशों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

कार्यशाला में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आंचल सिंह, जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, निरंजन शर्मा, प्रधान प्रवक्ता अधिवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, कृष्णा राम, शत्रुघ्न चौधरी, भरत राम, राजीव सिंह, सत्या सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: बांकीपुर में पवन सिंह और तेजस्वी यादव के काफिले आमने-सामने, BJP-RJD कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >