chhapra news : मरहा नदी में डूबने से बाइक सवार युवक की गयी जान

chhapra news : मरहा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी नंद किशोर राम का पुत्र सूरज राम बताया जाता है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया.

जलालपुर. मरहा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी नंद किशोर राम का पुत्र सूरज राम बताया जाता है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया. मामला कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव का है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना तब घटित हुई जब एक बाइक पर सवार तीन युवक मराहा नदी के रास्ते आ रहे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. जिससे बाइक पर सावर तीनों युवक व्यक्ति नदी में गिर गये. जिसमें बसडील गांव निवासी नंद किशोर राम का पुत्र सूरज राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. उधर इस संबंध में मृतक के पिता बसडीला गांव निवासी नंद किशोर राम ने कोपा थाने में तीन व्यक्ति को नामजद कर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पिता ने गांव के ही शैलेश राय, भोला राय व आनंद राय पर हत्या कर शव को पानी में फेकने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है.

डेरनी में शादी की नीयत से युवती का अपहरण

दरियापुर. डेरनी में एक सीएसपी में कार्य करने वाली युवती का उसका संचालक ने ही शादी की नीयत से अगवा कर लिया. मामला डेरनी थाना क्षेत्र के कोठियां गांव का है. युवती के पिता ने सीएसपी संचालक फुरसतपुर गांव के नवल साह के पुत्र सुधीर कुमार सहित चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में एफआइआर दर्ज कराया है. दर्ज एफआइआर में उसने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को संचालक झांसा देकर बैंक के काम से हाजीपुर लेकर चला गया. इसके बाद वहीं से शादी की नीयत से अन्य आरोपियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >